🇮🇳 भारत सरकार पंजीकृत यूनियन / Govt. Regd. Trade Union No. 3768/1998 (Under Trade Union Act 1926)  |  BRMGSS Official Portal
BRMGSS Logo

Bharatiya Railway

Mall Godam Shramik Sangh

भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ  |  BRMGSS

Verified Portal
Est. 1998  ·  Regd. Union
Home » About Us » Achievements

Our Key Achievements & Official Records

Chronological Record of Government Orders, Tripartite Proceedings, and Ministerial Directives (2003 – 2026)

31+
Gazetted Orders & Directives
23+ Years
Relentless Dialogue & Struggle
8.5 Lakh+
Workers Represented
18 Zones
Pan-India Freight Coverage

भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा ऐतिहासिक आदेश व पत्राचार

भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ (BRMGSS) के अनवरत संघर्ष, माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा रेलवे बोर्ड के साथ आयोजित उच्चस्तरीय त्रिपक्षीय बैठकों एवं पारित आदेशों का अधिकृत आधिकारिक विवरण नीचे प्रस्तुत है:

क्र. सं. & दिनांक पत्रांक सख्या विभाग द्वारा आदेश / पत्राचार संक्षिप्त विषय / सूचनार्थ / आदेश
01
04.2003
D.O. No. 2(12) माननीय श्रम मंत्री, अपर निजी सचिव द्वारा माननीय श्रम मंत्री, श्रमिक संघ एवं रेल विभाग के साथ ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक तय होने की सूचनार्थ।
02
05.11.2003
D.O. No. M.15030(24)/03-LW माननीय श्रम मंत्री द्वारा माननीय रेल मंत्री को सामाजिक सुरक्षा के तहत माल गोदाम श्रमिकों को मूलभूत सुविधाएं व अधिकार देने के बाबत पत्र।
03
12.02.2004
2(12)ADS/CM/2004 माननीय श्रम मंत्री, अपर निजी सचिव द्वारा RLC(C) पश्चिम बंगाल एवं CLC(C) M/O Labour, नई दिल्ली को माल गोदाम श्रमिकों के संदर्भ में तुरंत विधिक कार्यवाही हेतु आदेश।
04
26.10.2003
MOL/Tripartite/2003 माननीय केंद्रीय श्रम मंत्री द्वारा त्रिपक्षीय बैठक जिसमें रेलवे बोर्ड, श्रम मंत्रालय एवं श्रमिक संघ प्रतिनिधि शामिल हुए। श्रम मंत्री द्वारा माल गोदाम श्रमिकों को मूलभूत सुविधा अविलंब उपलब्ध कराने का पत्र रेल विभाग को दिया गया।
05
24.02.2004
ADS/MOL/2004/Basic माननीय श्रम मंत्री, अपर निजी सचिव द्वारा Joint CLC(C) M/O Labour, नई दिल्ली आदि को माल गोदाम श्रमिकों हेतु बुनियादी सुविधाएं (पेयजल, शेड, शौचालय) दिलाने के बाबत पत्र।
06
24.02.2004
D.O. No. TC-I-98/2004/110 Part VII रेलवे बोर्ड EDTC(RATES) द्वारा माननीय श्रम मंत्री के अपर निजी सचिव को रेलवे माल गोदाम श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सुविधा देने के बाबत पत्र द्वारा औपचारिक आश्वासन।
07
20.05.2004
D.O. No. TC-I-98/304/10/Part VII रेलवे बोर्ड EDTC(RATES) द्वारा सचिव (श्रम), श्रम मंत्रालय को रेलवे माल गोदाम श्रमिकों के मांगों एवं कार्य परिस्थितियों के बाबत आधिकारिक सूचना।
08
25.05.2004
TC-I/98/304/10/Part III EDTC(RATES) रेलवे बोर्ड द्वारा श्रमिक संघ की मांगों को लागू करने के बाबत महाप्रबंधक (समस्त भारतीय क्षेत्रीय रेलवे) को नीतिगत आदेश।
09
24.08.2007
M-21021/12/2007 RW DD, TC(RATES) रेलवे बोर्ड द्वारा श्रमिक संघ को असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत विभिन्न सुविधाएं दिए जाने के बाबत सूचना।
10
05.2008
एस.एम. / विविध / 5 / 08 स्टेशन प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे (छपरा) द्वारा माल अधीक्षक छपरा को महाप्रबंधक के निर्देशानुसार माल गोदाम श्रमिकों के लिए आधिकारिक पहचान पत्र जारी करने का आदेश।
11
09.02.2009
M-2/021/54/2008/RW उप सचिव, श्रम मंत्रालय द्वारा सचिव, रेलवे बोर्ड को रेलवे माल गोदाम श्रमिकों के आंकड़े एवं स्थिति के बाबत सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने का पत्र।
12
19.04.2010
TC-I/98/304/10/Part VII स्टेशन प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे (छपरा) द्वारा महाप्रबंधक, भारतीय रेलवे को माल गोदाम में कार्य करने वाले श्रमिकों की जांच कर सूची व रिपोर्ट देने का आदेश।
13
18.09.2013
COMML/माल गोदाम श्रमिक संघ/18.09.2013 उप सचिव, श्रम मंत्रालय द्वारा रेलवे माल गोदाम श्रमिकों की समस्याओं एवं वेतन विसंगतियों को तुरंत दूर करने का विभागीय आदेश।
14
11.06.2014
14 / 34 / 2013 / Good(Jun) सचिव, रेलवे बोर्ड द्वारा Dy. CLC(C) पटना को माल गोदाम श्रमिकों के मामलों पर उपयुक्त व त्वरित विधिक कार्यवाही हेतु आदेश।
15
17.06.2014
PMO ID No. 2/03/2014 PMO 4/48/36 DCM(Ore) चक्रधरपुर द्वारा Sr. DE (Co-ord) प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) संदर्भ पर सचिव, रेलवे बोर्ड को आवश्यक नीतिगत कार्यवाही हेतु आदेश।
16
25.06.2014
Misc/Complaint/2014/A1/24 Dy. CLC(C), श्रम विभाग (भारत सरकार) ALC(C) पाकुड़ (झारखंड) को माल गोदाम श्रमिकों की शिकायतों के निवारण हेतु प्रत्यक्ष कार्यवाही का आदेश।
17
23.07.2014
PMO/17-Point/2014/08 प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) S.O. द्वारा माल गोदाम श्रमिकों की स्थाई नियुक्ति व ठेकेदारी उन्मूलन के बाबत 17 सूत्रीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में क्रम संख्या 8 में शामिल किया जाना।
18
28.07.2014
MOL/PR/2014/100-Days Dy. CLC(C), श्रम विभाग पटना द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सूत्रीय योजना में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर श्रमिकों को स्थाई करने की योजना का राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशन।
19
11.11.2014
5/M/2014/ALC-PKR ALC(C) पाकुड़ / श्रम मंत्रालय CPO, पूर्व मध्य रेलवे (ECR) हाजीपुर को माल गोदाम श्रमिकों को नियमित करने व अधिकार दिलाने के बाबत औपचारिक पत्र।
20
05.01.2015
BRMGSS/PAT/2015 श्री कृष्ण मेमोरियल भवन, पटना भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ परिवार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में त्रिपक्षीय बैठक करवाने का ऐतिहासिक निर्णय।
21
10.08.2017
MOS(G/M)44/2017 ALC(C) पाकुड़ द्वारा भारतवर्ष के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों (General Managers) को रेलवे माल गोदाम में कार्यरत श्रमिकों को बुनियादी सुविधाएं देने के संबंध में पत्र।
22
21.01.2018
MSR(G)/LKO/2018 माननीय रेल राज्यमंत्री श्री मनोज सिन्हा जी / Dy. Director MSR(G) लक्ष्मण मेला मैदान, लखनऊ में 6 सदस्यीय श्रमिक प्रतिनिधिमण्डल को दिल्ली आमंत्रित किया गया जो श्रमिकों की मांगों को नीतिगत रूप से प्रस्तुत कर सके।
23
27.01.2019
MHA/MSR/NE/2019 माननीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं रेल राज्य मंत्री श्री राजेन गोहेन नगांव (असम) में माननीय मंत्रियों द्वारा माल गोदाम श्रमिकों की मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित ऐतिहासिक सर्वे प्रपत्र का उद्घाटन व विमोचन।
24
09.02.2019
MHA/HighLevel/2019 माननीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का आवास, नई दिल्ली माननीय गृह मंत्री के आवास पर रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी, Member Traffic एवं Member Staff, Railway Board के साथ बैठक कर श्रमिक संघ की मांगों को क्रियान्वयन करने का आदेश।
25
07.01.2021
MOL/Conf/2021/01 केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Shram Shakti Bhawan) श्रम मंत्रालय में माननीय श्रम मंत्री श्री संतोष गंगवार जी, सांसद श्री जगदम्बिका पाल जी एवं राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनोरंजन कुमार जी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न।
26
07.12.2021
BRMGSS/HR/REG/2021 माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी (हरियाणा) हरियाणा स्थित पंचकूला में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के सरकारी पंजीकरण व पोर्टल का मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा उद्घाटन सम्पन्न।
27
22.12.2021
RB/Chairman/2021/Mtg रेल मंत्रालय / रेलवे बोर्ड, रेल भवन सांसद श्री जगदम्बिका पाल जी एवं राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनोरंजन कुमार जी के साथ रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनीत शर्मा जी से बैठक तथा केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी से शिष्टाचार भेंट।
28
09.02.2022
RB/CEO/2022/Feb-09 रेलवे बोर्ड (Rail Bhawan), नई दिल्ली माननीय राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनोरंजन कुमार जी, माननीय सांसद श्री जगदम्बिका पाल जी तथा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं CEO श्री वी.के. त्रिपाठी जी के साथ सार्थक बैठक।
29
16.02.2022
MR/RailBhawan/2022/02 माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी भारतीय रेलवे माल गोदाम के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण कुमार पासवान जी, माननीय सांसद श्री जगदम्बिका पाल जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के साथ रेल मंत्रालय में सफल नीतिगत बैठक सम्पन्न।
30
07.04.2022
PSC/UD/Assam/2022 भारतीय संसदीय समिति, शहरी एवं विकास मंत्रालय भारतीय संसदीय समिति के असम आधिकारिक दौरे पर भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा औपचारिक स्वागत एवं मांग पत्र अर्पण।
31
17.05.2022
RB/CEO/2022/May-17 रेलवे बोर्ड चेयरमैन एवं CEO श्री वी.के. त्रिपाठी जी राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनोरंजन कुमार जी एवं सांसद श्री जगदम्बिका पाल जी के साथ 8.5 लाख+ माल गोदाम श्रमिकों के डाटाबेस सत्यापन व सब्स्टीट्यूट नियुक्ति पर रेल भवन, नई दिल्ली में निर्णायक बैठक सम्पन्न।
Logo
BRMGSS
Official Worker Union